जल्द होगी गड्ढों की मरम्मत

रुड़की। दीपावली पर्व से पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बीटी गंज, अनाज मंडी और मेन बाजार का निरीक्षण कर निगम अधिकारियों को विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। पर्व के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिक्रमण कम करने और साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराए जाने के साथ ही उन्होंने सड़कों के गड्ढों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, जेई जगदीश प्यारेलाल,पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा,सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार,अमित कुमार,सचिन कुमार,अविनाश त्यागी व सार्थक गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *