खाद्य सुरक्षा विभाग ने 80 सैंपल जांच को भेजे
पिथौरागढ़। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न खाद्य पदार्थो के 80 सैंपल जांच को रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे हैं। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि इस बार दिवाली पर्व के दौरान जिले भर में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थो के सैंपल जांच के लिए गए।सभी सैंपल जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजे गए हैं। रिपेार्ट के आधार पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
