राघव विहार स्मिथनगर में दो दिन से पेयजल संकट

देहरादून। राघव विहार स्मिथनगर ओवरहेड टैंक का वाल्व खराब होने के कारण स्मिथनगर की सड़कों पर पिछले दो दिनों से पानी लीक होने से इलाके में पानी का संकट हो गया है। लोगों द्वारा संकट समाधान न करने पर जब लोगों द्वारा ईई कार्यालय में धरने की चेतावनी दी गई। तब जाकर पेयजल निगम ने इसकी सुध ली। शिकायत निवारण समिति मेंहूवाला क्लस्टर पेयजल योजना के सदस्य वीरू बिष्ट ने बताया कि 2 दिन पहले राघव विहार स्मिथनगर ओवरहेड टैंक का वाल्ब खराब हो गया था। जिसकी वजह से राघव विहार स्मिथनगर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई थी। पेयजल निगम के अधिकारी जब इस समस्या का जायजा लेने नहीं आए तब लोगों ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव की चेतावनी दी। इसके बाद गुरुवार को वाल्ब बदलने का कार्य शुरू किया गया। वीरू बिष्ट ने कहा कि जाड़े के दिनों में भी चौबे एनक्लेव, स्मिथ कुंज के आसपास के कई क्षेत्रों में पिछले 3 दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। लीकेज बनाने का काम शुरू होने के बावजूद शुक्रवार को भी इलाके में पेयजल आपूर्ति बहाल होने में समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *