गो सेवा परमो धर्म: समिति का गठन किया
विकासनगर। शिव मंदिर सेलाकुई में रविवार को गो सेवा परमो धर्म: समिति का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने लावारिस गोवंश की सेवा करने और उनके लालन पालन का संकल्प लिया। नवगठित समिति में हरीश बेंजवाल अध्यक्ष, सुमित राणा सचिव, संजय सहगल उपाध्यक्ष, सूरज बिष्ट कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। समिति के संस्थापक अनिरुद्ध बेंजवाल ने बताया कि क्षेत्र में गो रक्षक लंबे समय से गो सेवा कर रहे हैं। सभी गो सेवकों ने मिलकर समिति का गठन किया, जिससे कि एक साथ मिलकर बेहतर तरीके से गोवंश की सेवा की जा सके। बताया कि समिति के संरक्षक मंडल में बलवीर सिंह गुसाईं, अनिल नौटियाल, त्रिभुवन सेमवाल, हर्षदीप गुप्ता, माया नेगी शामिल किए गए हैं। इस दौरान द्वारिका सेमवाल, विमल मलिक, सूरज बिष्ट, दिनेश राणा, तपस ठाकुर, विजय पंवार, अजय खत्री, धीरज, सतीश खाली, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
