राणाकोटी 9वीं बार बने एमडीडीए कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की ओर से बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से नौवीं बार सूर्यप्रकाश राणाकोटी को अपना अध्यक्ष चुना। नवीन पांडेय को महासचिव व अंबादत्त को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण की तरह उत्तराखंड में भी पेंशन की व्यवस्था लागू करने, विनियमित हुए कर्मचारियों को मूल नियुक्ति तिथि से अर्जित अवकाश स्वीकृत करने, लिपिक संवर्ग में ग्रेड पे की विसंगति को दूर करने व एसीपी का लाभ देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिकीय संवर्ग में पदोन्नति देने, मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पूर्व की तरह मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, एमडीडीए कार्यालय को प्रीतम रोड पर शिफ्ट करने समेत अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अशोक कुमार, अंकित नेगी, जितेंद्र सिंह, मान सिंह, दिनेश प्रताप ममगाईं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *