जागरूकता सप्ताह के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के माइक्रोबायलॉजी एवं मेडिकल लैब टैक्नोलॉजी विभाग की ओर से विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह मनाया गया। बुधवार को समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। बुधवार को समापन समारोह का शुभारंभ श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल की सेंटर लैब डायरेक्टर डॉ. डिंपल रैना, एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज की डीन डॉ. मालविका सिंह, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा चौहान ने दीप जलाकर किया। बीपीटी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति की। बीएमएलटी प्रथम वर्ष की छात्रा अदिति, कविता, भारती, पलक, कुसुम, साक्षी, वंदना, आंचल ने हिमाचली नाटी और गढ़वाली गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। बीएमआरटी द्वितीय वर्ष के छात्र सर्वेश मोहन और साक्षी डोभाल ने हिंदी गीतों पर आकर्षक नृत्य कर दर्शकों की भरपूर तालियां बटौरी। क्विज में अमन राणा, साक्षी उनियाल, रीतू बुटोला, प्रांशु कुकरेती और सुबेंदू मिश्रा की टीम अव्वल रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वेदांग सती और देवांश को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में अनिका, तनु राठौर, साक्षी और स्वाती नेगी की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम में निशा ध्यानी, दिव्या चौहान, निवेदिता का सहयोग रहा।
