जी-20 कार्यक्रम से ऋषिकेश को मिलेगी वैश्विक पहचान, दो कार्यक्रमों की मेजबानी मिली

ऋषिकेश। ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी-20) के दो कार्यक्रम की मेजबानी तीर्थनगरी ऋषिकेश को मिली है। मई और जून को प्रस्तावित कार्यक्रमों सें ऋषिकेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं। रविवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि धामी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए नियोजित योजना बनाकर कार्य कर रही है। विधानसभा में पारित धर्मांतरण विधेयक और महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण धामी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर कार्य चल रहा है, इस विधेयक को जल्द लागू किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास नारा है। इस बार चारधाम यात्रा में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। इस बार यात्रा में देश-विदेश और प्रदेश से 50 लाख से अधिक लोगों ने देवधामों के दर्शन किए। पीएम मोदी ने चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए विकास का नया खाका खींचते हुए केदारनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब रोपवे के लिए माणा से 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, मंडलाध्यक्ष दिनेश सती, जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट, भाजपा आईटी सेल प्रदेश सचिव अजीत नेगी, मनोज ध्यानी, शिव कुमार गौतम, कपिल गुप्ता, अमरीश गर्ग, कविता शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *