स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यहां 4.25 ग्राम अवैध के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि न्यू बस अड्डा श्रीनगर के पास चैकिंग किए जाते समय आरोपी सौरभ(24)से 4.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की कई। कहा इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक वेदप्रकाश, आरक्षी सुंदर सिंह, कमल रावत शामिल रहे।
