शैक्षणिक भ्रमण के बाद वापस लौटे विधायक और छात्र-छात्राओं का किया स्वागत

ऋषिकेश। देवप्रयाग से विधायक विनोद कंड़ारी के साथ 74 छात्र-छात्राओं का दल यूपी में पांच दिन के शैक्षणिक भ्रमण के बाद वापस लौट आया। इस दौरान योगनगरी रेलवे स्टेशन पर विधायक और छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। भ्रमण के अनुभव को छात्र-छात्राओं ने साझा किया। बोले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। आईआईटी कानपुर को देखा और मेट्रो ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में भी जाना।   सिवालीधार इंटर कॉलेज की छात्रा राशि ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहज भाव के साथ बात की। उन्होंने परिवार और स्कूल के बारे में भी पूछा। आईआईटी कानपुर में तकनीकी विषयों के बारे में जानकारी मिली। जीआईसी हिंडोलाखाल की छात्रा सपना ने बताया कि भ्रमण के दौरान विधायक विनोद ने उन्हें अयोध्या के दर्शन भी कराए।
विधायक विनोद कंड़ारी ने बताया कि वह हर साल क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाते हैं। इस दफा 74 बच्चों के दल को लेकर गए थे। मुख्य सेवक सदन देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद यह शैक्षणिक भ्रमण 15 दिसंबर को शुरू हुआ था। यूपी में विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के बाद लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। सीएम ने खुद बताया कि उन्हें राज्य में कहां-कहां घूमना चाहिए। विधायक ने बताया कि भ्रमण का मकसद छात्र-छात्राओं को हर क्षेत्र से वाकिफ कराना है, जिससे वह भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। अगली यात्रा की भी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *