सट्टा पर्ची और नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस ने सट्टा पर्ची और नगदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात टीम इंदिरानगर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान कुछ लोग सट्टे की खाई बाड़ी में जुटे हुए थे। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इशरत अली निवासी वार्ड नंबर 21 बताया। तलाशी लेने पर आरोपी से सट्टे के प्रयोग में आने वाली सामग्री और 2090 रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
