यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले चालक नपेंगे
बागेश्वर। जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। पुलिस उपाधीक्षक व एआरटीओ ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाकर आम लोगों को जागरूक किया। चालकों को हिदायद दी कि वह यातायात के नियमों का पालन करें। लापरवाही की तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वाहनों में रिफ्लेक्टर आदि लगाए। इस मौके पर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, यातायात निरीक्षक जगदीश ढकरियाल,चंदन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
