संकुल खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा थलीसैंण ब्लाक के राठ महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग वॉलीबाल, कबड्डी, लंबीकूद, महिला वर्ग में बैडमिंटन व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्राम पैलार, कोटी, कोठी, पैठाणी, सिलोली, पज्याणा, बनास, नैल आदि गांवों के युवा मंडलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवा मंडल पैठाणी विजेता, कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल पैठाणी ने युवा मंडल पैलार को 3 अंकों से पराजित किया। लंबी कूद में मोहन सिंह पहले, ऋतिक भट्ट दूसरे व अंकुर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिया में रश्मि व रितिका की जोड़ी विजेता रही। 200 मी दौड में कीर्ति प्रथम, संगीता द्वितीय व रेनुका तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका में श्रवण कुमार, सुनीता रावत रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देव कृष्ण थपलियाल ने युवाओं को कहा कि दैनिक जीवन में योग एवं खेलों का बहुत महत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *