फुटपाथ पर अतिक्रमण से व्यापारी परेशान

चम्पावत। टनकपुर के फुटपाथों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे व्यापारियों के अलावा राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कुछ माह पहले पालिका ने पीली पट्टी खींचकर फुटपाथ पर अतिक्रमण पर अंकुश लगाया था। साथ ही पालिका और प्रशासन ने इन अतिक्रमणकारियों पर चालानी कार्रवाई भी की थी। लेकिन वर्तमान में हाल और खराब हो गए हैं। तहसीलदार पिंकी आर्या ने कहा मुख्य बाजार के फुटपाथ पर अतिक्रमण बड़ी समस्या है। इसके लिए डीएम स्तर से अगर हमें आदेश मिलेंगे तो पुलिस और पालिका के साथ मिलकर नगर में अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *