अल्मोड़ा पहुंची चार हजार कोविशील्ड की डोज

अल्मोड़ा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अल्मोड़ा में चार हजार कोविशील्ड की डोज पहुंच गई है। डोज पहुंचने के बाद शुक्रवार को मुख्यालय में स्थित केंद्रों में लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। मुख्यालय से दूर केंद्रों में आज से टीकाकरण होगा। कोविशील्ड पहुंचने से लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल, जिले में लंबे समय से कोविशील्ड टीके की डोज खत्म हो गई थी, जिससे केंद्रों में टीका लगाने पहुंच रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं विभाग के डिमांड के बाद बीते गुरुवार को अल्मोड़ा चार हजार कोविशील्ड की डोज पहुंच गई हैं। शुक्रवार को विभाग ने जिला मुख्यालय के केंद्रों में टीका पहुंचाया। टीका पहुंचने के बाद केंद्रों में टीकाकरण संचालित किया गया। जिससे शुक्रवार को कोविशील्ड का टीका लगाने केंद्रों में पहुंचे लोगों ने राहत की सांस ली। जिला अस्पताल में ही दोपहर तक 20 से अधिक लोग टीका लगाने पहुंच चुके थे।
चार हजार कोविशील्ड टीके की डोज मिली है। जिन्हें केंद्रों में पहुंचा दिया गया है। अब नियमित टीकाकरण होगा। जिन लोगों ने टीके नहीं लगाए हैं, वह जल्द से जल्द केंद्रों में पहुंचकर टीका लगाएं।  – डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *