बिजली चोरी करते दो पकड़े
चम्पावत। टनकपुर में ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने अपनी विभागीय टीम के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान दो उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर 1.25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। शुक्रवार को ऊर्जा निगम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ऊर्जा निगम के एसडीओ भारती ने बताया कि टनकपुर तहसील के ककराली गेट क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना मिलने पर चेकिंग की गई तो वहां एक होटल में चोरी पकड़ी गई। बताया चोरी करने के आरोप में होटल संचालक पवनेश पाटनी पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उचौलीगोठ के उदाई राम को भी बिजली चोरी करते हुए पाया गया। जिस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। यहां जेई मयंक भट्ट, जेई नरेंद्र प्रसाद, लाइनमैन योगेश दत्त, जयप्रकाश जोशी, अरुण गोस्वामी आदि रहे।
