पंजिटिलानी मिनी खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा की
विकासनगर
पर्वतीय प्रगति मंडल पंजिटिलानी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में बढ़ावा देने को लेकर पंजिटिलानी मिनी खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रगति मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र अध्यक्ष खुशीराम की अध्यक्षता में चकराता के विधायक प्रीतम सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान को मिलकर मिनी खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार कराने की मांग करेंगे। जिससे दोनों जनप्रतिधियों से आर्थिक सहायता ली जायेगी। यह भी निर्णय लिया गया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य टिपऊ के प्रधान सुरेंद्र शर्मा से शुरु करवाया जायेगा। समिति की ओर से 11अप्रैल को टुर्नामेंट की तिथि तय करने का प्रस्ताव किया गया है। उसी दिन विभिन्न समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि पंजिटिलानी की तीन खतों अठगांव, बमटाड व सिलगांव में कोई भी फेरीवाला बाहरी व्यक्ति बिना प्रधान की अनुमति के गांव में नहीं आएगा। बैठक में दाताराम शर्मा, प्रभुलाल तोमर, धर्मसिंह, खुशीराम शर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।
