विद्यार्थियों को गुरु ही देता है अच्छे संस्कार : सांसद
पौड़ी। राइंका पौड़ी में स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत राष्ट्रभाषा हिंदी के विकास और बढ़ोतरी के लिए पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सांसद तीरथ सिंह रावत की अनुशंसा पर जिले के चयनित स्कूलों, कॉलेजों, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च विद्यालय, कॉलेज में हिंदी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाइब्रेरी की पुस्तकें प्रदान की गई। जीआईसी पौड़ी में आयोजित पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि स्कूल में आने वाले छात्र-छात्राओं को एक गुरू ही अच्छे संस्कार देता है। विशिष्ट अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में हर तरह की सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर पीडी डीआरडीए संजीव कुमार राय, प्रधानाचार्य बीसी बहुगुणा, राजकमल प्रकाशन से मुकेश कुमार आदि शामिल थे।
