रुड़की के किसानों ने किया डोईवाला चीनी मिल के ईडी को सम्मानित

ऋषिकेश। रुड़की इकबालपुर के किसानों ने डोईवाला चीनी मिल के ईडी को सम्मानित किया। किसानों ने डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र के बेहतर संचालन को लेकर खुशी जताई। रविवार को सहकारी गन्ना विकास समिति इकबालपुर रुड़की से जुड़े किसान डोईवाला चीनी मिल पहुंचे। जहां उन्होंने अधिशासी निदेशक डीपी सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। किसानों ने कहा कि इस बार के पेराई सत्र को निर्बाध तरीके से संचालित किया जा रहा है। सब कुछ समय पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने का समय से उठान होने के साथ ही क्रय केन्द्रों पर तौल कार्य की व्यवस्था सुदृढ है। जिसको लेकर किसान खुश हैं। किसानों की चीनी मिल के स्तर पर सभी समस्याओं का निस्तारण भी तत्काल किया जा रहा है। इस मौके पर किसान अनुज कुमार, राजपाल सिंह, दीपक कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार, विक्रम कुमार, आनन्द कुमार, महेन्द्र कुमार अनिल, हरपाल सिंह, जयपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, अमरदीप, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *