शिशुओं को सांस देने की दी जानकारी

बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय कार्यशाला जारी है। जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में नवजात शिशु देखभाल यूनिट (एनआईसीयू) की जानकारी दी जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता निखुर्पा नवजात शिशुओं की देखरेख, संक्रमण के बचाव आदि के बारे में बताया। प्रशिक्षण के माध्यम से शिशुओं के सांस लेने में मदद के लिए मेडिकल स्टाफ को हाथ से दी जाने वाले तरीके बारे में बताया। प्रशिक्षण में डॉ. रवींद्र मेर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *