अधिवक्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रुड़की। फरियादी और वकीलों में मारपीट के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली को थिथकी कवादपुर कोतवाली मंगलौर निवासी अनंगपाल ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री शिवानी का विवाह एक अप्रैल 2018 को सचिन निवासी अमित विहार कॉलोनी मुजफ्फरनगर के साथ हुआ था। दंपति में वाद विवाद के बाद रिश्तों में दरार पड़ने लगी थी। आरोप है कि नौ मार्च को पुत्री शिवानी, पुत्र सन्नी सालार व अन्य लोग कचहरी परिसर पहुंचे थे। इस बीच अधिवक्ता मेदारती मलिक अपने साथियों के साथ वहां पहुंची और दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई थी। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने मारपीट कर परिवार को घायल कर दिया था। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अधिवक्ता मेदारती मलिक, अधिवक्ता सचिन और जसवीर सिंह निवासी रुड़की के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *