विधायक बत्रा ने प्रदेश के खिलाड़ियों के उत्थान के विषय में सवाल उठाए

रुड़की। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रदेश के खिलाड़ियों के उत्थान के विषय में सवाल पूछा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किस प्रकार प्रोत्साहित कर रही है। यह भी पूछा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए आने-जाने का खर्चा क्या सरकार वहन करेगी। इसके लिए सरकार की क्या योजना है। कॉमन वेल्थ गेम, ओलंपिक, एशियंस गेम, डेफ ओलंपिक आदि में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किए जाने के क्या मानक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *