प्रश्नपत्र देख खिले छात्रों के चेहरे आगे के लिए जगा उत्साह

रुड़की। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन पेपर देकर लौटे इंटरमीडिएट के छात्रों के चेहरे पर मुस्कान रही। आज दसवीं का पहला पेपर होगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा भी चाक-चौबंद रही। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार जनपद, ब्लॉक और विद्यालय तीन स्तरीय उड़न दस्ते बनाए गए हैं। जो परीक्षा के दौरान छापेमारी और जांच करते रहे। परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जनपद में 109 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जनपद के उप मुख्य परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार सैनी ने बताया कि जनपद में प्रशासन ने बड़ी मुस्तैदी के साथ परीक्षा आयोजित कराई है। परीक्षा की सुरक्षा बनाए रखना और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों को परीक्षा का मानसिक दबाव हटाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *