निकाह का वादा कर सालों तक किया दुष्कर्म

रुड़की। युवक ने पड़ोसी युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद निकाह का वादा कर युवती को शांत करा दिया। बाद में भी वह युवती से संबंध बनाता रहा। युवती की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर रही है। लक्सर के गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि कई महीने पहले पड़ोसी युवक उसे अपने घेर ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो युवक ने वादा किया कि वह उससे निकाह कर लेगा। इस पर युवती शांत हो गई। आरोप है कि युवक ने बाद में भी कई बार उसके साथ संबंध बनाए। वह एक बार गर्भवती भी हुई। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन युवक के माता पिता से मिले और इसकी जानकारी दी। उन्होंने इज्जत का हवाला देते हुए गर्भपात कराने के बाद बेटे से उसकी शादी का वादा किया। उन्होंने ही युवती को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *