सीवर लाइन निर्माण में हो रही खानापूर्ति : बिट्टू
अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री व उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने सोमवार को डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेज अल्मोड़ा की सीवर लाइन और एसटीपी योजना के निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जाखनदेवी में सीवर लाइन के लिए एसटीपी का कार्य किया जा रहा है। कहा कि सीवर लाइन के पाइपों की क्षमता अधिक व ट्रीटमेंट प्लांट भी अत्याधुनिक और अधिक क्षमता वाला होना चाहिए। उन्होंने एसटीपी रिहायशी इलाके के पास बनाने पर भी आपत्ति जताई है। आरोप लगाया कि सीवर लाइन का निर्माण केवल खानापूर्ति के लिए किया जा रहा है।
