संदिग्ध हालत में सड़क किनारे शव मिला
चमोली। प्रखंड के बच्छुवाबाण मल्ला के 40 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उससे पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार माईथान क्षेत्र के बच्छुबावाण मल्ला गांव के लक्ष्मण सिंह 40 वर्ष पुत्र हयात सिंह का शव रविवार को प्रात: बच्छुवाबाण मार्ग पर मिला। प्रधान बच्छुवाबाण की सूचना पर माईथान चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। यह जानकारी एसओ गैरसैंण मनोज नेनवाल ने दी।
