फूड सेफ्टी मानकों का प्रशिक्षण दिया
ऋषिकेश। रविवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चारधाम यात्रा बस अड्डा क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडरों, ढाबा संचालकों और खाद्य सामग्री विक्रेताओं को आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर फूड सेफ्टी मानकों का प्रशिक्षण दिया गया। जिला अभिहित अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान यात्रियों को ताजा और सफाई से बनाया जाने वाला भोजन परोसने के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि यात्रा रुट पर यह कार्यक्रम आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. राजेश कुमार के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
