किसी एक चेहरे के साथ नहीं बल्कि सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस
देहरादून
2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टी तैयारी में जुट चुकी है.ऐसे में दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस लगातार मंथन जारी है.वही कांग्रेस के चुनावी भविष्य को लेकर हर किसी की नजऱ दिल्ली दरबार में तिकी हुई थी. आखिर क्या उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा जल्द हो सकती है। समिति के माध्यम से सभी खेमों को साधने की तैयारी है। समिति की कमान पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को सौंपी जा सकती है। कांग्रेस चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गई है। वही प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली में कांग्रेस की दूसरे दौर की बैठक हुई. जिसमे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह शामिल हुए और आगामी चुनाव को लेकर रोडमैप तैयारी की गया. जिसमे तय किया गया की चुनाव में किसी एक चेहरे के साथ नहीं बल्कि सामूहिक नेतृत्व में कांग्रेस जाएगी।वही 15 जून से लॉकडाउन खुलते ही पूरे उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी जिसकी शुरुआत खटीमा से होगी।
