कोषाधिकारी देखेंगे नगर निगम में वित्त से संबंधी कार्य
हल्द्वानी। नगर निगम में लंबे समय से खाली चल रहे वरिष्ठ वित्त अधिकारी का कार्य अब कोषाधिकारी देखेंगे। इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए। नगर आयुक्त ने बताया गया कि नगर निगम में लंगे समय से अधिकारी का पद रिक्त है। जिससे कई कार्य बाधित हो रहे हैं। डीएम ने पद पर स्थाई नियुक्ति होने तक कोषाधिकारी हल्द्वानी को निगम के वित्त संबंधी कार्य देखने की जिम्मेदारी दी है। आदेश में कहा गया है कि इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता और वेतन नहीं दिया जाएगा।
