हर की पौड़ी क्षेत्र में नाम बदलकर दुकान चला रहे लोगों को  पुलिस को सौंपा

हरिद्वार। हर की पैड़ी क्षेत्र के सीसीआर टावर के पास नाम बदलकर दुकान चला रहे गैर हिन्दू समाज के लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कुछ गैर हिंदू लोगों ने हर की पैड़ी के समीप अस्थाई दुकान चला रहे है। दुकान की आड़ में वे कई विधर्मी कार्य कर रहे हैं। रविवार को श्री गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि एवं गंगा सेवक दल सचिव उज्जवल पंडित मौके पर पहुंचे। इज इन दुकानदारों से नाम पूछे तो उन्होंने अपने नाम आशीष बताया तो किसी ने अपने पिता का नाम कल्लन और निवास भीमगोड़ा बताया। जब इनके आधार कार्ड व नाम सख्ती से पूछे तो आधार कार्ड में एक का नाम अजमल, दूसरे का आसिफ और तीसरे ने अपना नाम कल्लन अहमद निकला। जिसकी सूचना तुरंत महामंत्री तन्मय वशिष्ठ को दी गई। जिन्होंने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार से मामले में बात की। एसपी सिटी ने पुलिस को भेज कर सभी को गिरफ्तार करवा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *