राज्य आंदोलनकारियों के हितों के लिए कार्य कर रही धामी सरकार: सुबोध

ऋषिकेश। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत उत्तराखंड राज्य की स्थापना हो पाई है। सरकार राज्य आंदोलनकारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है। शुक्रवार को नगर निगम परिसर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी हॉल ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। काबीना मंत्री सुबोध उनियाल बैठक में पहुंचे। जहां राज्य आंदोलनकारियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुझे गर्व है कि राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय कोर कमेटी बनाई थी, जिसके अध्यक्ष वे ही थे। राज्य आंदोलनकारियों ने छूटे हुए आंदोलनकारियों को चिन्हित करने, एक समान पेंशन देने, राज्य निर्माण सेनानी घोषित करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वे इन सभी मांगों को लेकर सीएम से वार्ता करेंगे। मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, राजू शर्मा, विक्रम भंडारी, बलवीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, युद्धवीर सिंह चौहान, बीडी डोभाल, बृजेश डोभाल, रामेश्वरी चौहान, कुसुम लता शर्मा, शकुंतला नेगी, जयंती नेगी, मुन्नी ध्यानी, ईश्वरी मनोरी, कमला पोखरियाल, रोशनी खरोला, रमा उनियाल, विश्वेश्वरी देवी, मंजू गैरोला, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *