दो किराना दुकान में बिक रहा था पेट्रोल, प्रशासनिक टीम ने की कार्यवाही
कोरबा,
कोरोनाकाल में जहां आम वर्ग परेशानियों से जूझ रहाए तो दूसरी ओर कुछ व्यवसायियों ने इसे कारोबार चमकाने का अवसर बना रखा है। ऐसे ही दुकानदारों पर कार्रवाई का अंकुश लगाने जिला प्रशासन से गठित संयुक्त टीम गठित सतत निगरानी कर रही है। एक ऐसी ही शिकायत जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित वनांचल ग्राम मदनपुर से मिली। जांच करने पहुंची टीम ने यहां के दो किराना दुकानों में संचालकों को पेट्रोल बेचते पकड़ा है। यहां पेट्रोल 150 रुपये प्रति लीटर की दर पर बेचा जा रहा था। दुकानदारों पर दस हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया है।
कोरोना महामारी का प्रकोप कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद किराना दुकान संचालकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। कोरबा तहसील क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में दो दुकानदारों को अवैध रूप से पेट्रोल बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया। यहां पर पेट्रोल बेचने का अवैध कारोबार पिछले कई महीनों से चल रहा थाए जो यहां से गुजरने वाले राहगीरों की विवशता का फायदा उठाकर अपनी दुकानदारी चमका रहे थे। इस तरह लोगों से अवैध पेट्रोल बिक्री कर चल रही लूट पर लगाम कसी गई। इस बात की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अचानक छापा मार कार्रवाई की। अचानक प्रशासनिक अधिकारियों की दबिश से गांव में हड़कंप मच गया। दुकान में अवैध रूप से पेट्रोल रखकर बेचने वाले लक्ष्?मी जनरल स्टोर के संचालक राजेंद्र दत्ता व नैमिस जनरल स्टोर के संचालक श्यामलाल राठिया पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
नायब तहसीलदार राठिया ने बताया कि संयुक्त टीम ने किराना दुकान संचालकों पर अवैध रूप से पेट्रोल बिक्री करने पर कार्रवाई की है। निरीक्षण किया गया तो पता चला कि दोनों दुकान संचालक कोविड.19 गाइड लाइन का पालन न कर अवैध तरीके से लोगों को पेट्रोल 150 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा था। अवैध रूप से भंडारित 20 लीटर पेट्रोल भी दुकान में मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम में पटवारी अंकित कुमार द्विवेदी, फिरोज आलम, नवरत्न सिंह कंवर भी मौजूद रहे।
