गमगीन माहौल है, सादगी के साथ मनाएं ईदुल फितर: ईसा

बिजनौर

ईदुल फितर खुशियों का त्योहार है, लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनगर सभी को अपने घर में रह कर ही ईद की नमाज अदा करनी है और सादगी के साथ ईद- उल- फितर मनाएं। ये संदेश नगर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ईसा ने दिया।
बुधवार को नगर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ईसा ने नगर की जनता को संदेश दिया कि मौजूदा हालात ठीक नहीं है। हर तरफ कोरोना संक्रमण का प्रकोप फैल रहा है। देश और दुनिया में सभी जगह लोग कोरोना के कहर का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अपने घरों में महफूज रह कर ही ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जिन्दगी के लिए जरूरी है कि हालात पर काबू पाया जाए इसके लिए सरकार ने जो गाइड लाइन जारी की है उस पर अमल करें।
खुशियों के मायने तभी हैं तब हमारे आस-पास भी सभी खुश हों और स्वस्थ हों। मस्जिदों में भी केवल पांच लोगों को ही नमाज अदा करने की अनुमति है। उन्होंने सभी से अपील की कि घरों में ही रहकर ईद की नमाज अदा करें और बिना जरूरत के घरों से बाहर ना निकलें। कोरोना के खात्में को दुआ करें जिससे आने वाली ईद फिर से खुशियों भरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *