दो युवक चाकु के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। गुरुवार रात पुलिस सिडकुल गश्त कर थी। इस दौरान पुलिस ने दो संदग्धि युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह भागने लगे। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि साजिद पुत्र शहीद अहमद निवासी गढमीरपुर और आशु पुत्र शिवानन्द निवासी रावली महदूद को एबीपी चौक सिडकुल के पास से दो अलग-अलग चाकूओं के साथ गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट से जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *