कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढती महंगाई के विरोध में प्रेमनगर पर विरोध प्रदर्शन

देहरादून —

दून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढती महंगाई के विरोध में कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रेमनगर में विरोध प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया
यहां कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां पर बढती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम रोज-रोज बेतहाशा बढते जा रहे हैं तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि 2014 में 450 रूपये का रसोई गैस सिलेण्डर 800 रूपये पर पहुंच गया है, पेट्रोल 95 रूपये तथा डीजल 80 रूपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर महंगाई कम करने, दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वायदा एक जुमला साबित हुआ।
इस अवसर पर पुतला दहन करने वालों में राजीव पुंज, अनिल ग्रोबर, दीवान बिष्ट, जगदीश धीमान, राजेश शर्मा, साकेत लूथरा, हरेन्द्र सिंह बेदी, विरेन्द्र पोखरियाल, मानवेन्द्र सिंह, संजय थापा, अशोक वर्मा, ललित मेहन्दीरत्ता, सुभाष धीमान, रमेश कश्यप, आशीष देसाई, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *