छात्र-छात्राओं को पुलिस बलों के बारे में जानकारी दी

पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव में 55वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से अपने पुलिस बलों को जानने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सेना में भर्ती की प्रकिया,शैक्षिक योग्यता व अन्य पहलुओं के बारे में बताया। गुरुवार को भारत-नेपाल चौकी में स्थित जीआईसी डूंगराकोट के बच्चों को पुलिस बलों के बारे में जानकारी दी गई। सेना के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को शहीदों की वीरगाथा सुनाई और समापन पर गणेश्वर मंदिर व सीमा चौकी क्वीतड का भ्रमण कराया। इस दौरान सहायक कमांडेट संचार समीर राणा,निरीक्षक महेंद्र कार्की,दीपक राज जोशी,कंचना कल्याण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *