डीएम से की तालाब पर कब्जे की शिकायत
रुड़की। अकौढा कलां निवासी सत्यपाल पुत्र बलबीर सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि गांव के चार तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण पर मनरेगा योजना से लगभग 20 लाख रुपये का खर्च दर्शाया था। इनमें एक तालाब राजस्व विभाग के दस्तावेजों में खसरा संख्या 197 पर स्थित है। इस पूरे तालाब पर दो दशक पहले से कुछ लोगों का कब्जा है। इस पर राजस्व विभाग ने तीन लोगों पर तहसीलदार कोर्ट में वाद किया था। पिछले महीने कोर्ट ने चारों के खिलाफ बेदखली के आदेश दिए थे। दावा है कि मौके पर तालाब नहीं है। ऐसे में उसकी सफाई व सौंदर्यीकरण पर सवाल उठाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की।
