किशोेरी के अपहरण के आरोप में किशोर गिरफ्तार
मथुरा
गोवर्धन कस्बे की एक कालोनी से गायब हुई एक नाबालिग लडकी को पुलिस ने पडोसी गांव से बरामद कर लिया है। लडकी के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। काॅलोनी से एक 13 वर्षीय बालिका दो दिन पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि पास के ही गांव भवनपुरा मंे लडकी मौजूद है। लडकी को ले जाने का आरोप गांव के एक 16 वर्षीय नाबालिग पर लगा है। इस पर युवक के खिलाफ लडकी के परिजनों ने थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रभारी निरीक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में लडकी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये। पुलिस ने सजगता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर किशोरी को अडींग बाईपास से बरामद कर लिया। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। युवती को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेशचंद, महिला उपनिरीक्षक संगीता चैधरी, कांस्टेबल दिलीप पौनियां, महिला कांस्टेबल सरस्वती थे।
