घरों पर ही अदा करें ईद की नमाज़ : शहर इमाम
बिजनौर
कोरोना काल व लॉक डाउन के बीच आ रही ईद उल फितर के मौके पर पढ़ी जाने वाली ईद की खास नमाज़ को घरों पर ही पढ़ने की अपील शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी व थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गोड़ संयुक्त रूप से की।
कहा कि ईद की नमाज़ सभी लोग घरों पर ही पढ़ें, और अपने रब से इस मुश्किल घड़ी और बीमारी को खत्म करने की दुआ करें। साथ ही सभी से बेवजह घरों से न निकलने व मास्क ज़रूर लगाने की भी खास अपील दोनों ने की।
