अवैध शराब की भट्टी पर पुलिस ने मारा छापा

रुड़की। पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस की भनक पाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। दो नामजद आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर एक निर्माणाधीन मकान में कुछ लोग कच्ची शराब बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की। पुलिस की भनक लगते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर तैयार कच्ची शराब तथा लाहन नष्ट किया। मौके से शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ शहर चौकी पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों के नाम अंकित तथा मनोज निवासी मोहल्ला खालसा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *