मीनाक्षी, साक्षी और कल्पना का संयुक्त मॉडल प्रथम रहा

नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से छात्राओं की बीच ग्लोबल वार्मिग (मॉडल) और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, प्रतियोगिता में छात्राओं की ओर से बेहत्तर मॉडल प्रस्तुत किये गये। शुक्रवार को पीजी कॉलेज नई टिहरी में रसायन विज्ञान की ओर बीएससी द्वितीय सेमस्टर की छात्राओं की बीच संपन्न हुई ग्लोबल वार्मिंग (प्रारुप) और पोस्टर प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुये रसायन विज्ञान के विभागध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली ने बताया कि ग्लोबल वार्मिग (प्रारुप) में मीनाक्षी सेमवाल, साक्षी रतूड़ी और कल्पना नेगी द्वारा संयुक्त मॉडल ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय तथा ईशा सकलानी, अनीशा कंडवाल और अदिति का संयुक्त मॉडल ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर में प्रीति रावत ने प्रथम, संजना चौहान ने द्वितीय और आरती डोभाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीपीएस भंडारी ने छात्र -छात्राओं से कॉलेज से लेकर अन्य स्थानों पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को कहा। मौक के पर एसोसिट प्रो. डॉ. राकेश कुमार जोशी, प्रो. आरके त्यागी, डॉ. बीडी नेगी, डॉ. नवीन रावत, डॉ.साक्षी शुक्ला, प्रशांत पंवार, हरीश मोहन नेगी, रविन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *