60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के आउटरीच सेल के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सहयोग से भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर एवं वर्क प्लेस वेलनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी एवं वेलनेस एक्सपर्ट डा. संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजकल बढ़ती उम्र के साथ-साथ बीमारी बढ़ने का खतरा एवं बीमारी द्वारा स्वस्थ्य शरीर को घेरने का डर लगा रहता है। आजकल के युवाओं में बढ़ती हताशा और तनाव के कारण आत्महत्या की घटनाएं भी बढ़़ती जा रही है। भारत की आधी से अधिक आबादी जीवनशैली से संबंधित बीमारियों से जूझ रही है। शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आध्यात्मिकता को ध्यान में रखकर सभी वर्गों के लिए एम्स के आउटरीच सेल द्वारा वर्कप्लेस वेलनेस व वेलबिंग फॉर ऑल मॉडल बनाया गया है। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, सामान्य जांच एवं दवाइयों वितरित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, संरक्षक डॉ. एसडी उनियाल ,उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, डॉ. निसर्ग, डॉ. आदित्या, डॉ. मालविका सिंह, डॉ. पिंकी, डॉ. कामता, आउटरीच सेल से संदीप, हिमांशु ग्वाड़ी और यूपीएससी शांतिनगर से एएनएम और लैब टेक्नीशियन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *