नर्सरी में गुलदार के तीन शावक दिखने की सूचना से दहशत

बागेश्वर। जिला मुख्यालय में स्थापित उद्यान विभाग की नर्सरी में गुलदार के तीन शावक दिखने की सूचना से लोग दहशत में आ गए। जिला मुख्यालय समेत कठायतबाड़ा, घटबगड़ वार्ड में गुलदार की दहशत बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों को कई बार गुलदार दिखाई दिया है। गुरुवार देर शाम लोगों को पिंडारी मार्ग स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में गुलदार के तीन शावक होने की सूचना मिली। सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेंजर एसएस करायत ने बताया कि सभी शावक जंगली बिल्ली के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *