शहीद जवान को नम आंखों से दी विदाई
चम्पावत। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आइटीबीपी के इंस्पेक्टर मदन राज भट्ट का सैन्य सम्मान के साथ शारदा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को इंस्पेक्टर मदन राज भट्ट का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान शिव कलौनी खटीमा लाया गया था। जिसके बाद बनबसा स्थित शारदा घाट में सैनिक सम्मान के साथ उनको अंतिम सलामी आईटीबीपी के जवानों द्वारा दी गयी। चिता को उनके पुत्र विनोद भट्ट ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के अलावा पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, सतीश भट्ट, किशोर जोशी, एसडीएम रविन्द्र बिष्ट, एसडीएम टनकपुर सुदंर सिंह तोमर आदि रहे।
