मालवाहक वाहन बॉर्डर पर रोके
रुडकी. कांवड़ मेला शुरू होने के बाद हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने लगा है। इस वजह से पुलिस ने दिल्ली की ओर से आने वाले ट्रक और ट्रेलर बॉर्डर पर ही रोक दिए। बॉर्डर पर भारी वाहन रोके जाने से हाईवे पर ट्रक और ट्रेलरों की काफी लंबी लाइन लग गई। गर्मी में ट्रकों के ड्राइवर परेशान रहे और आगे बढ़ने की अनुमति का इंतजार करते रहे। हाईवे किनारे ट्रकों को लाइन में लगाने के लिए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
