शिविर में लगा कोविड 19 का 205 टीका
जौनपुर
अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहां शाहगंज में मंगलवार को निरूशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 205 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया । महाविद्यालय के सचिव मिर्ज़ा अज़फ़र बेग ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी की स्वास्थ्य सेवा टीम ने प्रीति यादव सीएचओ के नेतृत्व में गीता श्रीवास्तव एएनएम एवं पूनम राय एएनएम ने वैक्सीनेशन शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों ने पहली व दूसरी डोज का उत्साहपूर्वक टीकाकरण कराया। शिविर में प्रबंधक कहकशां खान, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप उपाध्याय, मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य नौशाद खान, डॉ. सलीम खान, डॉ. तस्लीमा, मों. आमिर सिद्दीकी, रविन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
