चमोली जिले में 11-12 जुलाई दो दिन स्कूल बंद रहेंगे
चमोली। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने चमोली जिले में 11 व 12 जुलाई को शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश दिए है। कक्षा एक से 12 के अलावा आंगवाड़ी केंद्रों में भी दो दिन अवकाश रहेगा। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 व 12 जुलाई को उत्तराखण्डके अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने सम्भावना व्यक्त की गई है।
