बिनवाल गांव की शिवानी बनेंगी सर्जन
चम्पावत। लधियाघाटी क्षेत्र के बिनवाल गांव की बेटी शिवानी बिनवाल का चयन बरेली एम्स में पीजी सर्जन के लिए हुवा है। मोहन चंद्र बिनवाल की पुत्री शिवानी का पीजी की पढ़ाई के लिए एम्स रायबरेली में चयन हुआ है। पढ़ाई पूरी होने के बाद उनको महिला सर्जन के पद पर सेवा करने का अवसर मिलेगा। उनकी सफलता पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान खीमानंद बिनवाल, केसर सिंह नौलिया, कमला खोलिया, तारा बिनवाल,भावना बिनवाल, ललित परगई ने उनकी सफलता पर खुशी जताई है।
