डॉक्टर के साथ मारपीट करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

चम्पावत। घाट चमोली में इमरजेंसी के दौरान डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के विरोध में एसडीएच के डॉक्टरों में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने के साथ ही सरकार से स्वास्थ्य कानून बनाने की मांग की है।बुधवार को प्रांतीस चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया के नेतृत्व में चिकित्सकों ने सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार को ज्ञापन दिया। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में तैनात चिकित्साधिकारी को ड्यूटी के दौरान गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जो निंदनीय हैं। पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए चिकित्सकों ने सरकार से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। यहां सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ.उमर, डॉ. मानवेंद्र प्रताप शुक्ला रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *