एनीमिया जांच शिविर लगा
चम्पावत। भारत विकास परिषद की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत सीमांत ग्राम सभा मझगांव और देवीपुरा में एनीमिया जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित 118 महिलाओं की खिंडा पैथोलॉजी लैब खटीमा के सहयोग से निशुल्क रक्त जांच कर 45 पात्र महिलाओं को गुड़, चना, और लोहे की कड़ाई दी गई। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, अध्यक्ष अमित सक्सेना, सुनील रैदानी, स्वाति गोयल, दीपक बत्रा, नीरज वर्मा, विशाल गोयल, दलजीत खिंडा, संजय कपूर, रेनू वर्मा, चंचल अग्रवाल, रितु बत्रा, मीनू गोयल, संगीता गुप्ता आदि रहे l
