मणिपुर घटना पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नई टिहरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मणिपुर में हुई महिलाओं हुई शर्मनाक घटना के विरोध में थौलधार ब्लॉक मुख्यालय के कंडीसौड़ बाजार में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर मणिपुर के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। थौलदार ब्लॉक मुख्यालय के कंडीसौड़ बाजार में कांग्रेसियों ने मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ अभद्र घटना को जघन्य अपराध की घटना करार देते हुए जिम्मेदार केंद्र व मणिपुर राज्य की सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। केंद्र सरकार का पुतला दहन कंडीसौड़ चौराहे पर करते हुए पीएम व सीएम मणिपुर के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के प्रवक्ता जयवीर सिंह रावत ने कहा कि मणिपुर की घटना ने शर्मसार किया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जयवीर सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पंवार, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव, सुमेरी बिष्ट, शूरवीर सिंह राणा ,महेश रमोला, सुमन गुसाईं ,राजेश पुरसोडा ,रणवीर सिंह, अरविंद बरोली, दिनेश कोहली, पारस मणि सेमवाल, विजय सिंह रावत, बलबीर सिंह पंवार, सुरेंद्र मेहर, अपर्णा देवी, सुरेंद्र सिंह भंडारी, भगवान सिंह महर, आनंद सिंह, रणवीर सिंह मेहर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *